Headlines

कांग्रेस नेता के घर 4 लाख की शराब मिली:सिरोंज में किस्ते नहीं भरने से बैंककर्मी मकान सील करने पहुंचे थे, तब हुआ खुलासा




सिरोंज पुलिस ने बुधवार को किसान कांग्रेस नेता अंकित भार्गव के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को 55 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के कर्मचारी इमलानी रोड स्थित अंकित भार्गव के मकान को सील करने पहुंचे थे। अंकित ने बैंक से होम लोन लिया था, जिसकी किस्तें जमा न करने पर बैंक कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों को घर में शराब रखे होने की जानकारी मिली। पुलिस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस पुलिस सूत्रों के मुताबिक अंकित भार्गव के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। सिरोंज पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देने के लिए 30 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हैं अंकित अंकित भार्गव कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता और किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हैं। वे अक्सर पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों में शामिल रहते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो मौजूद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *