Headlines

बैतूल में सेफ क्लिक-2.0 साइबर सेफ्टी वॉक निकली:500 से ज्यादा लोगों ने लिया संकल्प, पुलिस ने डिजिटल सतर्कता का संदेश दिया




बैतूल में मंगलवार को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत साइबर सेफ्टी वॉक का आयोजन किया गया। बैतूल पुलिस द्वारा आयोजित इस वॉक में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सिंहस्थ-2028 प्रशिक्षणार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों सहित 500 से 600 लोगों ने भाग लिया। इस वॉक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े साइबर अपराध का कारण बन सकती है। खरपुसे ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली
वॉक शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली। यह वॉक पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर जिला चिकित्सालय, मुल्ला पेट्रोल पंप, शिवाजी चौक और स्टेडियम मार्ग होते हुए निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “सोचें, समझें, फिर क्लिक करें” और “साइबर सुरक्षित रहें, साइबर अपराध से बचें” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी (अजाक) शैफा हाशमी, थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, रक्षित निरीक्षक दिनेश मार्सकोले, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अश्विनी चौधरी और सूबेदार नवीन सोनकर सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *