Headlines

अलवर में आज बरसात का यलो अलर्ट:आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, अब तक 20% कम पानी बरसा; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम




अलवर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार सुबह से ही शहर और जिले के अधिकांश हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय गिरने की चेतावनी दी है। विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 4 अगस्त तक भी जिले में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। बुधवार को भी जिले में कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में औसतन 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक टहला में 20 मिमी और अलवर शहर में 15 मिमी बारिश दर्ज हुई। जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 31 जुलाई से 4 अगस्त तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री तथा न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश (थंडरस्टॉर्म विद रेन) का पूर्वानुमान जारी किया है। सुबह के समय हवा में नमी 70 से 80 प्रतिशत और शाम को 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *