Headlines

महिला से चेन लूट का प्रयास CCTV में कैद:शामली में मंदिर से लौटते समय हुई वारदात




शामली के मोहल्ला दयानंद नगर में गुरुवार सुबह मंदिर से लौट रही एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह मंदिर से पूजा कर अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से आए एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल छीनने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *