Headlines

हरियाणा में जल्द शुरू होगी 'ऑक्सी वन' योजना:स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, बोलीं- प्रदूषण से लड़ाई में पौधारोपण बनेगा बड़ा हथियार




हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार जल्द ही “ऑक्सी वन” योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इसमें सरकार के साथ-साथ समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी भी आवश्यक है। मंत्री वीरवार को पंचकूला जिले के बरवाला स्थित अलीपुर में वन महोत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर
आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। इसी सोच के तहत “ऑक्सी वन” जैसी महत्वाकांक्षी योजना लागू की जाएगी, जिससे प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ेगा और लोगों को बेहतर पर्यावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन बनना चाहिए। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए तो प्रदेश को हराभरा बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के मेयर शामलाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *