![]()
तरनतारन जिला शिक्षा विभाग SIR 2026 के तहत वोटर लिस्ट में बदलाव के काम को अंतिम रूप देने के लिए सक्रिय है। इसी कड़ी में जिले भर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने ‘ह्यूमन चेन’ बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर सेकेंडरी-कम-नोडल ऑफिसर SVEEP राजिंदर कौर अपनी टीम के साथ इस अभियान की निगरानी कर रही हैं। उनकी प्रेरणा और प्रयासों से जिले में SIR 2026 का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। अब यह लगभग पूरा होने की कगार पर है। स्कूल के मैदान में कतारबद्ध होकर ह्यूमन चेन बनाई आज की गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों ने स्कूल के मैदान में कतारबद्ध होकर ह्यूमन चेन बनाई। उन्होंने SIR 2026, ‘अपना नाम चेक करवाएं’ और ‘वोटर लिस्ट को साफ रखें’ जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को मतदाता शिक्षा के लिए प्रेरित किया। यह ह्यूमन चेन एकता और जागरूकता का प्रतीक बनी। गांवों में यह कार्य 100 प्रतिशत की ओर बढ़ रहा इस संबंध में जानकारी देते हुए राजिंदर कौर ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार की जा रही इन रचनात्मक गतिविधियों के कारण ही मतदाता शिक्षा के कार्य में इतनी तेजी आई है। आज जिले के अधिकांश गांवों में यह कार्य 100 प्रतिशत की ओर बढ़ रहा है। स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी उन्होंने कहा कि जब तक जिले में मतदाता शिक्षा का कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो जाता, तब तक स्कूलों और कॉलेजों में ऐसी जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी। शिक्षा विभाग की इस पहल की गांवों में काफी सराहना हो रही है और बड़ी संख्या में लोग इस अभियान में हिस्सा लेने लगे हैं।
Source link
तरनतारन में छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन:वोटर जागरूकता का संदेश दिया, अपना नाम चेक करवाएं की गूंज; आगे बढ़ा SIR का काम
