Headlines

पानीपत में GT रोड चौड़ीकरण में देरी से बिफरे व्यापारी:DC को ज्ञापन सौंप उठाईं 8 मांगें; बोले- हम विकास के साथ, लेकिन देरी बर्दाश्त नहीं




पानीपत शहर के GT रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण, नाला निर्माण में देरी और बाजारों में अव्यवस्था को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने चिंता व्यक्त की है। समिति के चेयरमैन राजेश सूरी और प्रधान विशाल वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पानीपत के DC को पत्र सौंपकर शहर की गंभीर जनसमस्याओं के जल्द समाधान की गुहार लगाई है। ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख समस्याएं व मांगें खुदे पड़े नाले और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बन रहे हादसों का कारण व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए बताया कि जीटी रोड पर दुकानों के आगे नाला निर्माण का कार्य शुरू हुए 4 से 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन काम अब तक अधूरा और पेंडिंग पड़ा है। जगह-जगह नालों को खोदकर खुला छोड़ दिया गया है और उनमें से नुकीले सरिए बाहर निकले हुए हैं। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं किया गया है, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। मानसून और आगामी त्योहारी सीजन पर मंडराया संकट समिति ने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में वर्षा का मौसम चल रहा है। यदि समय रहते नालों का निर्माण पूरा नहीं किया गया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हुई, तो सड़कों और नालों का जलभराव के कारण अंतर समाप्त हो जाएगा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के खुले नालों में गिरने की आशंका बहुत बढ़ गई है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में प्रमुख त्योहार शुरू होने वाले हैं। सड़कों की खुदाई और अव्यवस्था के कारण ग्राहकों का बाजारों में आना बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापार बुरी तरह चौपट हो रहा है। व्यापारी विकास के साथ, लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने स्पष्ट किया कि व्यापारी वर्ग हमेशा शहर के विकास और कानून-व्यवस्था का समर्थन करता है और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर है। परंतु, विकास के नाम पर जनता और व्यापारियों को महीनों तक प्रताड़ित करना अनुचित है। समिति ने उम्मीद जताई है कि उपायुक्त महोदय जनहित से जुड़ी इन मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *