Headlines

चंबा में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत:नशे के ओवरडोज की आशंका, लोग बोले- क्षेत्र में तेजी से फैल रहा नशा तस्करों का जाल




हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत भलेई के अंतर्गत आते चरोटी गांव में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है, जब युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर युवक की मौत को नशे के अत्यधिक ओवरडोज़ से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के प्रकोप को लेकर लोगों को चिंतित कर दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं लोगों का कहना है कि क्षेत्र तेजी से नशे की तस्करी बढ़ी है। पुलिस इसपर लगाम लगाने का दावा तो कर रही है लेकिन युवा तेजी से इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह ॉपुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की अफवाहों से बचने की अपील घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से संयम बनाए रखने और किसी भी तरह की भ्रामक या अपुष्ट अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारियों से बचने और केवल आधिकारिक बयानों पर भरोसा करने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *