Headlines

Numerology Horoscope 29 September 2026


47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, उनकी अच्छी बातों का भी गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए सोच-विचारकर बात करें। 5, 14 या 23 को जन्मे लोगों को धन लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए मंगलवार, 29 सितंबर का दिन कैसा रह सकता है…

अंक-1 (जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है)

मंगलवार सामान्य रहने की संभावना है। वाहन सुख मिल सकता है। नए मित्र प्राप्त होंगे और कमाई भी अच्छी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पैर में चोट लग सकती है। यात्रा पर जा रहे हैं, तो सावधान रहें। दोपहर और शाम का समय भी मिला-जुला रहेगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें।

प्रोफेशन – व्यापार में रिस्क लेने से बचें और निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी में नए मौके मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

लव लाइफ – प्रेम अनुरोध अस्वीकार हो सकता है। भावनाओं में आकर कोई जल्दबाजी न करें। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा और जीवनसाथी से रिश्ते में सुधार आएगा।

शुभ अंक – 2, 3, 8, रंग – ब्राउन

क्या करें – दुर्गा जी को इत्र चढ़ाएं।

अंक-2 (जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है)

आपकी अच्छी बातों का भी गलत अर्थ निकाल सकते हैं। अत: सावधान रहें और सोच-समझकर बोलें। किसी से अनावश्यक मजाक न करें। आय की कमी प्रयासों को बढ़ाने से दूर हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। दोपहर में आय में सुधार होगा और विरोधी शांत रहेंगे। शाम का समय भी अनुकूल रहेगा।

प्रोफेशन – व्यापार में अनजान लोगों पर भरोसा न करें और किसी भी नए सौदे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ें। नौकरी में आलस से हानि होगी, इसलिए इससे बचें। काम को समय पर पूरा करने से अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में सुख बना रहेगा। बातचीत में संयम रखने से रिश्ता और बेहतर बनेगा। जरूरी कामों में जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा और आपसी समझ मजबूत होगी।

शुभ अंक – 2, 7, 8, रंग – आसमानी

क्या करें – दुर्गा मां को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।

अंक-3 (जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है)

मंगलवार सफलता दिलाने वाला दिन है। हर ओर से सहयोग मिलेगा। कमाई अच्छी रहेगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। योजनाएं सफल होंगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। प्रतियोगिता में सफल होने की संभावना है। विदेश जाने वालों की अड़चनें समाप्त होंगी। सकारात्मकता बनी रहेगी। दूसरों की सहायता करनी पड़ सकती है। शाम का समय उत्तम रहेगा। नए कार्य की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन – व्यापार उत्तम रहेगा और नए सौदों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्य की पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। मन की बात कहने के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग बढ़ेगा।

शुभ अंक – 2, 3, 9, रंग – केसरी

क्या करें – दुर्गा मां को शहद का भोग लगाएं।

अंक-4 (जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है)

दिन आपके पक्ष में रहेगा। आय में वृद्धि के साथ हर ओर से सफलता मिलेगी। विवादित मामलों में जीत होगी। विरोधियों को पराजित करने में सफल होंगे और नए कार्य प्राप्त होंगे। दोपहर और शाम का समय भी सुखद रहेगा। भ्रमण और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

प्रोफेशन – व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी और नए कार्यों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में लक्ष्य पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में क्रोध से बात बिगड़ सकती है, इसलिए संयम रखें और मर्यादा का पालन करें। बातचीत करते समय एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

शुभ अंक – 1, 2, 3, रंग – गुलाबी

क्या करें – दुर्गा जी को सुपारी और पान का पत्ता चढ़ाएं।

अंक-5 (जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है)

पैसों की बढ़ोतरी करने वाला दिन रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे और भाग्य का साथ भी मिलेगा। संतान से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। शाम को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।

प्रोफेशन – व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को समर्थन मिल सकता है और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए अवसरों को समझदारी से अपनाने का समय है।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में चल रही निराशा दूर होगी। भावनात्मक सहयोग मिलने से रिश्ते में सकारात्मकता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कोई पुरानी समस्या दूर होगी। आपसी मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक – 2, 7, 9, रंग – हरा

क्या करें – दुर्गा जी को मौसमी फल अर्पण करें।

अंक-6 (जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है)

सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। सुबह स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। आर्थिक आधार में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और मनचाहा वातावरण बना रहेगा। उदासीनता खत्म होगी और मन प्रसन्न रहेगा। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाहन सुख मिलेगा और शत्रुओं को पराजित करने में सफल होंगे।

प्रोफेशन – व्यापार में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा और काम में विस्तार की योजना बन सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नई जिम्मेदारी को पूरा करने में वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता से लाभ होगा।

लव लाइफ – प्रेम संबंध में सुधार होगा और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। एक-दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा और जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

शुभ अंक – 1, 2, 9, रंग – सुनहरा

क्या करें – दुर्गा मां का कच्चे दूध से अभिषेक करें।

अंक-7 (जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है)

मंगलवार अच्छा रहने की संभावना है। प्रशंसा मिलेगी। कमाई बेहतर बनी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। विवादों में जीत मिलेगी और वाहन सुख प्राप्त होगा। जमीन से लाभ होने की संभावना है। शाम को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी।

प्रोफेशन – व्यापार में अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। नौकरी में संभलकर कार्य करें। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम रखें और महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यानपूर्वक पूरा करें।

लव लाइफ – प्रेम के मामलों में जल्दबाजी से बचें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। भावनाओं को समझकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन में साथी का साथ मिलेगा और दांपत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा।

शुभ अंक – 2, 4, 6, रंग – नीला

क्या करें – दुर्गा मां को घी का दीपक अर्पण करें।

अंक-8 (जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है)

दिन मिलाजुला रहेगा। धन की आवक अच्छी होगी, तो व्यय की अधिकता भी रहेगी। अनावश्यक तनाव बना रहेगा और समय की बर्बादी करने वाले लोग मिलेंगे। त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। दोपहर में योजनानुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। गैर-नियोजित कार्य आसानी से हो जाएंगे। शाम को सफलता प्राप्त होगी।

प्रोफेशन – व्यापार में पूंजी की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ें। नौकरी में अधिकारी तनाव बढ़ा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य रखें और अनावश्यक विवाद से बचें। अचानक मिलने वाले कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है।

लव लाइफ – प्रेमी से अनावश्यक विवाद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। छोटी बातों को तूल देने से बचें। जीवनसाथी से सुख मिलेगा और वैवाहिक रिश्ते में सहयोग बना रहेगा।

शुभ अंक – 1, 2, 5, रंग – स्लेटी

क्या करें – दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

अंक-9 (जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है)

कमाई उत्तम बनी रहेगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। सहयोग मिलेगा और मित्रों से भेंट होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी कार्य के बन जाने से दिक्कतें दूर होंगी। शाम का समय श्रेष्ठ रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और अटके कार्यों में गति आएगी। योजनाएं सफल होंगी।

प्रोफेशन – व्यापार में तेजी रहेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में कार्यस्थल पर सहयोग की प्राप्ति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के सहयोग से काम आसान होगा।

लव लाइफ – आज प्रेम प्रकट करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए भावनाओं को व्यक्त करने में जल्दबाजी न करें। पुराने मतभेदों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक – 2, 4, 8, रंग – सफेद

क्या करें – दुर्गा मां को फल का भोग लगाएं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *