चंबा में आगामी श्री मणिमहेश यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच भरमौर के चौरासी व्यापार मंडल क्षेत्र से चोरी का एक मामला सामने आया है। पुराना बस स्टैंड स्थित सूरज बेकरी की दूसरी मंजिल पर चल रही ‘अक्षित मोबाइल’ की दुकान को देर रात शातिर चो
.
प्रारंभिक जांच और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश के लिए जाल बिछा दिया है।

मणिमहेश यात्रा के मद्देनज़र व्यापार मंडल अलर्ट, की खास अपील
घटना के बाद चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान महिंद्र पटियाल ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों के साथ बैठक की और सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचें। यदि किसी कैमरे में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या व्यापार मंडल को दें।

आगामी पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान बाजार में श्रद्धालुओं और बाहरी लोगों की भारी आवाजाही रहती है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व ऐसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। सभी दुकानदार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पुख्ता करें और किसी भी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर कड़ी नजर रखें।
भरमौर पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
