Headlines

चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की हरिद्वार में मौत:डूबते साथी को बचाने गंगा में उतरे, तेज बहाव से गई चारों की जान




चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगा में नहाने रहे थे, इस दौरान एक युवक को डूबता देख उसे बचाने के लिए तीन अन्य साथी भी गंगा में उतर गए, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से चारों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से आए एक दल के सदस्य थे। मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नीतेश, भरत, रोहित के नाम से हुई, जो सेक्टर-26 के रहने वाले हैं। हादसे के बाद सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सभी शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एएसआई अतुल सिंह ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल नरेंद्र नेगी, प्रदीप सिंह रावत, गगनदीप सिंह, गोताखोर जानू पाल, मनोज बहुखंडी, चिराग अरोड़ा और वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी शामिल रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *