![]()
प्रेम विवाह से नाराज परिजनों द्वारा नवविवाहिता का उसके ही ससुराल से अपहरण करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वारदात गढ़शंकर के गांव डांसीवाल की है, जहां सुरक्षा की आस में पति जब हाईकोर्ट के चक्कर काट रहा था, तभी पीछे से लड़की के मायके वालों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित दामाद की शिकायत पर गढ़शंकर थाना पुलिस ने लड़की के पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ अपहरण का संगीन मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मूल निवासी और हाल डांसीवाल में रह रहे बिर्जेश पुत्र रामेश्वर के बयानों पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी पिता नेकपाल, मां हेमवती, भाई जय सिंह व रोहित, समेत नेत राम, गंगा राम, संजय और लटूरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अंबाला शहर (हरियाणा) के रणजीत नगर के रहने वाले हैं। 21 जुलाई को की थी लव मैरिज, हाईकोर्ट पहुंचे थे सुरक्षा मांगने शिकायतकर्ता बिर्जेश ने पुलिस को बताया कि उसने 21 जुलाई 2026 को नेकपाल की बालिग बेटी अनीता से उसकी रजामंदी से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, लड़की के परिजन इस शादी से सख्त नाराज थे और लगातार उन्हें धमकियां दे रहे थे। अपनी और पत्नी की जान को खतरा देखते हुए बिर्जेश अपने माता-पिता के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ गया हुआ था। घर में घुसे और उठा ले गए बेटी; हत्या की आशंका से सहमा पति पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही आरोपियों को पता चला कि बिर्जेश और उसके माता-पिता घर पर नहीं हैं, उन्होंने मौका पाकर डांसीवाल स्थित घर पर धावा बोल दिया और अनीता को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। बिर्जेश ने गंभीर आशंका जताई है कि ऑनर किलिंग या पुरानी रंजिश के तहत आरोपी उसकी पत्नी की जान ले सकते हैं। गढ़शंकर पुलिस ने पीड़ित पति के बयानों के आधार पर सभी आठों नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें अपहृत महिला की सलामती से बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Source link
होशियारपुर में लव मैरिज करने पर ससुराल से अपहरण:10 दिन पहले की कोर्ट मैरिज, सुरक्षा के लिए गए थे हाईकोर्ट, पिता सहित आठ पर केस
