Headlines

लग्जरी कार से 380 लीटर शराब मिली, 2 तस्कर अरेस्ट:जमुई में उत्पाद विभाग ने सिकंदरा में की कार्रवाई, बेगूसराय ले जाई जा रही थी




जमुई में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास से एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। शुक्रवार तड़के 4 बजे हुई इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम को देखकर कार सिकंदरा की ओर भागने लगी, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बोकारो निवासी पालोशंकर लाल के पुत्र धनतेरस कुमार और चास निवासी कपिल सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। झारखंड के बोकारो से लाई जा रही थी शराब उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि उन्हें झारखंड से जमुई के रास्ते अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली थी। यह शराब झारखंड के बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। फिलहाल, गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ जारी है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *