![]()
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में विरोध नहीं, बल्कि अंदरूनी कलह चल रही है। गहलोत को पार्टी में साइडलाइन किया जा रहा है, इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। दरअसल, कैबिनेट मंत्री जोधपुर में शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए थे। वह अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे थे। जानिए – कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के बयान की प्रमुख बातें कहा-पंचायत और निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत से आएंगे पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बोले- भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। जेन-जी और युवाओं को लेकर कहा कि कांग्रेस जेन-जी को समझ नहीं पा रही है। पीएम ने महिलाओं को आरक्षण दिया और जबकि कांग्रेस ने इसमें संशोधन का विरोध किया। हमारी मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति महिला हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में कभी महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। हमारे सारे युवा मुख्यमंत्री हैं, वे अपना एक बता दें। कांग्रेस केवल दिखावा करती है।
Source link
कैबिनेट मंत्री बोले- गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा:कहा- वे सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं; उनके आरोप की वैल्यू नहीं
