Headlines

कंगना रनौत का पुतले जलाने से पहले पुलिस ने रोका:निवाड़ी में कलेक्ट्रेट तिराहे पर धरने पर बैठीं कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ नारेबाजी




निवाड़ी के अंबेडकर चौराहे पर शनिवार को महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुतला फूंकने का प्रयास कर रही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद नाराज कांग्रेसी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन सांसद कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में महिला कांग्रेस के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में एकत्र हुईं महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने पानी डालकर कब्जे में लिया पुतला प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतलों में आग लगाने की कोशिश की, वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाई। पुलिसकर्मियों ने पुतलों पर पानी डालकर उन्हें जलने से बचाया और तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। सड़क पर धरने पर बैठीं कार्यकर्ता पुतला छीने जाने से नाराज महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं, जिससे अंबेडकर चौराहे पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *