जयपुर में एक काश्तकार के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट वीडियो भी बनाया था। जिसमें अपनी मौत के जिम्मेदार का जिक्र किया है। मृतक ने वीडियो में बताया कि वह परिचित के धोखे से जमीन खरीदकर बेचकर रुपए हड़पने को लेकर परेशा
.
घटना 25 सितंबर सुबह करीब 11 बजे की है। मृतक ने अपने खेतों पर जाकर जहर खा लिया था। तबीयत खराब होने पर वह निढाल होकर गिर गया। खेत में परिजनों के आने पर वह बेहोश पड़ा मिला। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे आरयूएचएस हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने चेक कर रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। जहर खाकर सुसाइड का पता चलने पर शव को मॉर्च्युरी भिजवाया गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मरने से पहले बनाया सुसाइड नोट वीडियो
मृतक रामस्वरूप के मोबाइल पर मरने से पहले बनाया सुसाइड नोट वीडियो मिला है। सुसाइड करने से पहले रामस्वरूप ने ये वीडियो अपने खेत में बनाया। वीडियो में आरोप लगाए है- मेरी मौत का कारण रमेश बागड़ा है। धोखे से जमीन खरीदकर बेच दी। एक रुपए भी नहीं दिया। धोखे से रजिस्टरी करवा ली। मेरा जीना हराम हो गया। 4 साल हो गए पीछे पड़ते-पड़ते। मेरे को एक रुपए भी नहीं दे रहा। 8 लाख 40 हजार रुपए बाकी हैं। मैं बहुत परेशान हो गया। मेरी जीना हराम हो गया।
6 महीने पहले लिखे दो पेज भी मिले
पुलिस को उसे मोबाइल में 6 महीने पहले हाथ से लिखे फोटो खींचे दो पेज भी मिले है।

पैसे मांगने के लिए कई बार लिखा पत्र
रमेश जो तू मेरे को रुपए क्यों नहीं दे रहा। मुझे शख्त जरुरी है। आज मुझे पैसा चाहिए। क्योंकि मेरे पास दिन बहुत कम है। तेरी बहुत बड़ी मेहरबानी होगी। रामस्वरूप 18 मार्च 2026
रमेश बागड़ा अब मुझसे क्या चाहता है। तुने मेरा जीना हराम कर दिया। तु मुझे रुपए कब देगा। आज 21 तारीख हो गई। मेरे पास रुपए नहीं है। मैं क्या करुं,अब तो रुपए दे दे। अभी भी शर्म नाम की चीज है कि नहीं। मुझे रोजाना चकमा दे रहा है रामस्वरूप बैरवा 21 मार्च 2026

पत्नी ने मामला दर्ज करवाया
मोबाइल में सुसाइड नोट वीडियो मिलने पर मृतक की पत्नी सीमा की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि 5 साल पहले रमेश बगड़ा को जमीन बेची थी। रमेश ने धोखे से रजिस्ट्री करवा दी। आज तक पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर धमकियां देता है। बोलता है कुछ भी कर ले पैसे नहीं दूंगा। गाली-गलौच करता था। रमेश बागड़ा से मेरे पति रामस्वरूप 8.40 लाख रुपए मांगते है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
—
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग:मौत से पहले बनाया सुसाइड वीडियो नोट, माता-पिता और भाई को बताया जिम्मेदार

जयपुर में सुसाइड वीडियो नोट बनाकर एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सुसाइड का वीडियो नोट बनाने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वीडियो नोट में युवक ने अपने माता-पिता और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। चौमूं थाना पुलिस की ओर से वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
