![]()
अब से आपको सीकर के कल्याण सर्किल पर ऑटो नहीं मिलेंगे, इसके लिए आपको स्टेशन के सामने वाली लिंक सड़क पर इंतजार करना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से आज से मिलन रेस्टोरेंट से कल्याण सर्किल तक बैरिकेडिंग कर ऑटो के लिए अलग से लेन बनाई गई है। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने कहा कि पिछले दिनों सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के द्वारा सीकर में ट्रैफिक बदलाव को लेकर निरीक्षण किया गया था। जिसमें डिसाइड किया गया था कि ऑटो के लिए अलग लेन बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में ऑटो पर नंबरिंग सिस्टम भी शुरू होगा। साथ ही शहर के अन्य मुख्य चौराहों पर भी इस तरह की ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी।
Source link
अब से सीकर के कल्याण सर्किल पर नहीं रुकेंगे ऑटो:स्टेशन के सामने ही बैठानी होगी सवारियां, जानें ट्रैफिक पुलिस के नए नियम
