![]()
कौशांबी जिले के संदीप घाट थाना क्षेत्र में शनिवार को सर्पदंश की घटना में सात साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के अंदर खेलते समय उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घर में खेलते समय हुआ हादसा घटना संदीप घाट थाना क्षेत्र के पट्टीनरवर गांव की है। गांव निवासी जीत लाल की सात वर्षीय बेटी आइसी शनिवार दोपहर घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर एक जहरीले सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उसे डस लिया।
सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Source link
कौशांबी में 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा:घर में खेलते समय हुई घटना, इलाज के दौरान मौत
