लड़के ने अपने घर का ही लॉकर खाली कर दिया।
महंगे स्मार्टफोन, PS5 जैसे वीडियो गेम और लग्जरी लाइफस्टाइल की चाहत ने 13 साल के एक मासूम को अपराधी बना दिया। लुधियाना जिले के माछीवाड़ा साहिब में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के ने अपने ही घर से 15 लाख रुपये कैश और सोने के आभूषण चोरी कर लि
.
यह लड़का धीरे-धीरे घर के लॉकर से पैसे निकालता रहा और सामान खरीदता रहा। घर वालों को बताता था कि उसका एक रईस दोस्त है, जो विदेश में रहता है। वही इसे ये महंगे गिफ्ट भेजता है। चोरी का खुलासा तब हुआ, जब घरवालों को पैसे की जरूरत हुई।
उन्हें लॉकर खाली मिला तो उन्होंने पुलिस को चोरी की शिकायत दे दी। इसमें पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया। हालांकि, जब पुलिस ने जांच की तो चोर शिकायतकर्ता का बेटा ही निकला। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता और उसके बेटे पर केस दर्ज किया। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लड़के के पिता ने अपने घर में चोरी की जानकारी दी थी।
DSP ने किया चोरी के आरोपों का खुलासा
- पड़ोसी पर लगाया था चोरी का आरोप: समराला के DSP प्रितपाल सिंह ने बताया कि माछीवाड़ा में गुरुनानक मोहल्ले के रहने वाले अभय जैन ने 27 जुलाई को शिकायत दी थी कि उनके घर से चोरी हुई है। शिकायत में अभय जैन ने अपने पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया था।
- महंगी इच्छाएं पूरी करने के लिए चोर बना लड़का: DSP के मुताबिक, जब गहराई से जांच की गई तो पता चला कि परिवार का सबसे छोटा बेटा 13 वर्षीय योगेश जैन (8वीं का छात्र) ही इस पूरी चोरी का मास्टरमाइंड था। हालांकि, नाबालिग का किसी आपराधिक गिरोह से कोई संबंध नहीं था। उसने महज अपनी महंगी इच्छाएं पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
- धीरे-धीरे लॉकर खाली किया: अधिकारी ने बताया कि लड़के ने एक बार में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे लॉकर से चोरी की। उसने अपने पिता से बाइक लेने की जिद की। जब बाइक नहीं दिलवाई तो उसने पिता से कुछ पैसे मांगे और खुद ही बाइक लेने का फैसला किया। इसके बाद उसके पिता ने लड़के को कुछ पैसे दिए। लड़के ने उन पैसों में चोरी के डेढ़ लाख रुपए और मिला लिए, जिससे ढाई लाख रुपए की बुलेट बाइक खरीदी।
- दोस्त का बहाना लगाकर महंगे सामान लाता रहा: DSP ने बताया कि लड़का यहीं नहीं रुका। उसने 3 महंगे स्मार्टफोन खरीदे। इसके बाद करीब एक लाख रुपए की कीमत वाला PS5 वीडियो गेम भी खरीदा। जब घरवालों ने उससे पूछा कि इतना महंगा सामान कहां से आया तो उसने बताया कि उसका एक दोस्त कनाडा में रहता है। वह पैसे वाला है। वही उसे महंगे गिफ्ट देता है।
- पैसे की जरूरत पड़ी, तब चोरी का खुलासा हुआ: पुलिस अफसर का कहना है कि इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब घरवालों को पैसे की जरूरत पड़ी। उन्होंने 24 जुलाई को जब घर का लॉकर खोलकर देखा तो वह खाली पड़ा था। लकड़ी का यह लॉकर दीवार में बना हुआ था, जिसे कैलेंडर से ढंका गया था। लॉकर खाली देख घरवालों ने पुलिस को शिकायत दी।
लड़के ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
DSP ने बताया कि चोरी शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच शुरू की गई। इस दौरान सभी से पूछताछ हुई। जब लड़के योगेश से भी पूछताछ हुई तो चोरी छिपाने के लिए उसने पुलिस को कहानी सुनाई कि दो अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और घर से कैश और गहने समेटकर फरार हो गए।
हालांकि, पुलिस ने जब आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और लड़के से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसका सारा झूठ बेनकाब हो गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लड़के ने बताया कि उसने सारा कैश इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अपने दोस्तों को पार्टी वगैरह देने में खर्च कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने गुमराह करने के चलते पिता अभय जैन और नाबालिग बेटे योगेश जैन के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों पिता-पुत्र को छोड़ दिया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में महज 6 सेकेंड में बाइक चोरी, मास्टर-की से लॉक खोला, वारदात CCTV में कैद

लुधियाना के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार फील्ड गंज के कूचा नंबर-5 में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की। एक शातिर चोर महज 6 सेकेंड में मास्टर-की से दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
