Headlines

गुरदासपुर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर, महिला की मौत:धार्मिक समागम में शामिल होने जा रहा था परिवार, ओवरटेक करते समय हादसा




गुरदासपुर के कलानौर रोड पर स्थित भिखारीवाल गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि गिरने के बाद ट्रॉली का पिछला टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक महिला की पहचान अमृतसर जिले के गांव कटोवाली की रहने वाली सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुरिंदर कौर अपने पति और सास के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव भुंबली में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम (पाठ के भोग) में शामिल होने जा रही थीं। ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि जब उनकी मोटरसाइकिल कलानौर रोड पर भिखारीवाल गांव के पास पहुँची, तो बाइक चालक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने के कारण सुरिंदर कौर सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रही ट्रॉली का भारी टायर उनके सिर के ऊपर चढ़ गया। पीड़ित परिवार के रिश्तेदार जर्मन सिंह ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। रोड सेफ्टी फोर्स और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई हादसे की जानकारी मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (RSF) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। मौके पर तैनात एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि हमें हादसे की सूचना मिलते ही हम तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। संबंधित थाना पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया है, जो शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *