![]()
रायपुर के अमलीडीह इलाके स्थित पुलिस कॉलोनी में एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। वह रायपुर में तैनात डीसीपी का गनमैन था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, आरक्षक कुलदीप मिश्रा द्वारा जहर सेवन किए जाने की जानकारी शुक्रवार रात मिली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आरक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस आरक्षक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों, साथ काम करने वाले कर्मचारियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आत्महत्या के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
Source link
रायपुर में DCP के गनमैन ने किया सुसाइड:अमलीडीह पुलिस क्वार्टर में पिया जहर, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
