Headlines

आलू की आड़ में 307 पेटी शराब तस्करी, दो गिरफ्तार




पंजाब आबकारी विभाग के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव लैहली के पास देर रात कार्रवाई करते हुए आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 307 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी सरूपिंदर सिंह संधू, आबकारी इंस्पेक्टर गुरिंदर पाल और स्थानीय पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त अशोक चलोतरा की देखरेख में टाटा ट्रक की तलाशी ली। जांच में आलू की बोरियों के नीचे चंडीगढ़ में बिक्री के लिए स्वीकृत 307 पेटी इंडियन मेड फॉरेन लिकर मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालंधर जिले के गांव नौगज्जा निवासी गुरविंदर सिंह और गांव पतण कलां निवासी मक्खन सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना लालड़ू में मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *