![]()
जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र की वटिया घाटी में चालक को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो लूटने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली गई है। मंगलवार को झाझा एसडीपीओ विकास केशव ने चंद्रमंडी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। हाथ-पैर बांधकर चालक को जंगल में उतारा था पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे चार अपराधियों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर उसे जंगल में उतार दिया था। इसके बाद वे स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी जमुई के निर्देश पर एसडीपीओ विकास केशव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। भंदरा गांव से चार, रेलवे स्टेशन से एक गिरफ्तार पुलिस ने चार आरोपियों को बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव से और एक आरोपी को जमुई रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भंदरा निवासी उदय कुमार पासवान, श्यामदेव कुमार मांझी और आतिश कुमार पासवान शामिल हैं। आयुष पासवान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के कालीपहाड़ी थाना क्षेत्र के डमरा कोलियरी का रहने वाला है। वह वर्तमान में अपने ननिहाल भंदरा में रह रहा था और आतिश का ममेरा भाई बताया गया है। पांचवें आरोपी की पहचान बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के पौकरी गांव निवासी दिलखुश कुमार उर्फ भोला पासवान के रूप में हुई है। 1.50 लाख में बेच दी थी लूटी गई स्कॉर्पियो पुलिस के अनुसार, उदय, आयुष, आतिश और श्यामदेव ने मिलकर स्कॉर्पियो लूटने के बाद उसे दिलखुश को 1.50 लाख रुपए में बेच दिया था। दिलखुश ने गाड़ी को सुलतानगंज में छिपाकर रखा था। पुलिस ने वहीं से स्कॉर्पियो बरामद कर ली। 86,450 रुपए और पांच मोबाइल भी बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो संख्या JH15AK-1477, 86,450 रुपए नकद और पांच मोबाइल बरामद किए। आतिश के पास से 42,450 रुपए और एक मोबाइल, उदय से 27 हजार रुपए और एक मोबाइल तथा श्यामदेव से 17 हजार रुपए और एक मोबाइल बरामद हुआ। आयुष और दिलखुश के पास से भी एक-एक मोबाइल बरामद किया गया। झाझा एसडीपीओ विकास केशव ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
जमुई में ड्राइवर को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो लूटी:24 घंटे में 5 गिरफ्तार; 1.50 लाख में बेच दी थी गाड़ी, सुलतानगंज से बरामद
