Headlines

मैहर मल्हार संगीत सभा का आगाज:भगवान कृष्ण का जादू भरी तेरी आंखें जिधर गई भजन गाया, कलेक्टर हुईं शामिल




मैहर की समृद्ध सांगीतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उभरते कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल ‘मैहर मल्हार संगीत सभा’ का शनिवार शाम शासकीय संगीत महाविद्यालय में शुभारंभ हुआ। शाम 7 बजे शुरू हुए इस आयोजन में शास्त्रीय संगीत, तबला जुगलबंदी और कथक की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर राजमाता कवितेश्वरी देवी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कलाकार और बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। संगीत सभा में नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुशोभित गौतम ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया, जिसमें अनुराग श्रीवास्तव ने तबले पर, गौतम भारतीय ने हारमोनियम पर और मोहम्मद अहमद खान ने सारंगी पर संगत की। भगवान कृष्ण का जादू भरी तेरी आंखें जिधर गई भजन गाया गया। तबला जुगलबंदी में सोनाली रैदास और उदय सूर्यवंशी ने प्रस्तुति दी। वहीं डॉ. सपना नामदेव के निर्देशन में नंदनी अग्निहोत्री, नंदनी पटेल, संस्कृति चौरसिया, श्रेया नागर और सौम्या रजक ने कथक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अतिथि कलाकार देवांश मिश्रा और कल्पना मिश्रा ने भी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। उनके साथ अनुराग श्रीवास्तव ने तबले पर और सुनील प्रजापति ने हारमोनियम पर संगत की। इस अवसर पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की पहली तारीख को शाम 7 बजे ‘मैहर मल्हार संगीत सभा’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य मैहर घराने की संगीत परंपरा को निरंतर नई ऊर्जा और नया मंच प्रदान करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *