![]()
जी-20 की शेरपा बैठक के बाद उदयपुर एक बार फिर वैश्विक मंच की मेजबानी के लिए तैयार है। झीलों की नगरी में 8 अगस्त को ब्रिक्स देशों की महत्वपूर्ण एजेंडा बैठक होने जा रही है। पिछोला झील किनारे 5 सितारा होटल में इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें 7 अगस्त को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का आना होगा। इन पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और लोक कला के साथ स्वागत किया जाएगा। 8 अगस्त को मुख्य कॉन्फ्रेंस और 9 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल रवाना बैठक में भारत सहित ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के करीब 15 देशों के वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिक और प्रतिस्पर्धा प्राधिकरणों के प्रमुख भाग लेंगे। वर्ष 2023 में जी-20 बैठकों की सफल मेजबानी के बाद यह बैठक होने जा रही है। यहां पर 8 अगस्त को मुख्य कॉन्फ्रेंस होगी और 9 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल रवाना होगा। बैठक के साथ मेहमानों के लिए शहर भ्रमण का विशेष शेड्यूल तैयार किया गया है। प्रतिनिधिमंडल सिटी पैलेस, जगमंदिर, मानसून पैलेस (सज्जनगढ़) और फतहसागर की सैर करेगा। उल्लेखनीय है कि सितंबर में भारत में 18वें ब्रिक्स मुख्य सम्मेलन का आयोजन होना है। इसे केंद्र सरकार और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर ये तैयारी बैठक हो रही है।
Source link
उदयपुर में ब्रिक्स देशों की अहम बैठक 8 अगस्त को:जी-20 के बाद एक और बड़ी मीटिंग, मेहमानों का होगा राजस्थानी अंदाज में स्वागत
