बुड्ढा दल ने ऐलान किया है कि जसदीप सिंह अब कभी बाणा धारण नहीं कर सकेंगे।
पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों में आए निहंग जसदीप सिंह अब निहंग बाणा नहीं पहन सकेंगे। निहंग जसदीप ने बुड्ढा दल की धार्मिक सजा बीच में ही छोड़ दी। यही नहीं, अपने ककार तक उतारकर बुड्ढा दल को सौंप दिए। इसके बाद बुड्ढा दल के प्रवक्ता ने
.
उन्होंने दूसरी निहंग जत्थेबंदियों से भी अपील की कि जसदीप को अब अमृतपान न कराया जाए। इस पूरे घटनाक्रम का अब वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बुड्ढा दल के प्रवक्ता ने कहा कि जसदीप ने मर्जी से ककार उतारे हैं। जसदीप तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने उत्तराखंड में निहंगों का मोर्चा लगाया था। वहां कुछ निहंगों की लोकल लोगों से लड़ाई हो गई थी।
इसके बाद मोहाली में जब जसदीप का सम्मान किया जाने लगा तो उसी दौरान निहंग विक्की थॉमस ने जसदीप की फोटो वायरल कर दी। जिसमें जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। बुड्ढा दल की तरफ से निहंग विक्की थॉमस को भी घोड़े की लीद उठाने की सजा दी जा चुकी है।

निहंग विक्की थॉमस ने जसदीप सिंह की यह फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
सबसे पहले जानिए, वायरल वीडियो में क्या दिख रहा
इस वीडियो में जसदीप ने निहंग वेश की जगह साधारण कपड़े पहने हैं। इस दौरान बुड्ढा दल के निहंग जसदीप की तरफ इशारा करके कहते हैं- आज के बाद यह बाणा (निहंग वेश) नहीं पहन सकता, क्योंकि इसने अपने ककार खुद उतारकर रख दिए हैं। बुढ्ढा दल ने सिर्फ इसे बाणा पहनने और दुमाला सजाने से मना किया था कि फिलहाल तुम बाणा और दुमाला नहीं पहनोगे।
निहंग ने आगे कहा- इसे ककार उतारने के लिए हमने कभी नहीं कहा था। ये गुरु महाराज की दी हुई निशानियां थीं। लेकिन आज यह खुद यहां आया और अपने ककार स्वयं उतारकर रख दिए। अपना बाणा भी उतार दिया। आप इससे ही पूछ लीजिए। बताओ, जो भी कहना है।
इसके बाद टी-शर्ट पहनकर आए जसदीप सिंह ने कहा- हां जी, हमने अपने ककार स्वयं उतारकर वापस कर दिए हैं। आगे से हमारे साथ में यदि किसी भी तरह की कोई बात होती है या किसी भी सिंह के साथ कोई मामला होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।

बुड्ढा दल से माफी मांगते निहंग जसदीप सिंह, इस दौरान उन्हें संगलों से बांधा गया था। – फाइल फोटो
निहंग जसदीप सिंह का पूरा विवाद क्या, जानिए
निहंग विवाद की शुरुआत तब हुई, जब विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर निहंग जसदीप सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने दावा किया कि तस्वीरों में जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं। इसके बाद करीब 11 मिनट का वीडियो जारी कर 100 से ज्यादा क्लिप होने का दावा किया गया।
ऑडियो कॉल की कथित रिकॉर्डिंग में जसदीप ने नशे की हालत में गलती होने की बात कही। इसके बाद बुड्ढा दल ने उन्हें निहंग बाणा पहनने, दस्तार सजाने और पंथ की अगुवाई से रोकते हुए पंथ में रहकर सेवा करने का आदेश दिया। इसके बाद में जसदीप ने पॉडकास्ट में खुद को माफ किए जाने का दावा किया।
दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह का दावा है कि जसदीप सेवा बीच में छोड़कर चले गए, इसलिए उन्हें माफी नहीं दी गई। इसके बाद बुड्ढा दल ने दूसरा वीडियो जारी कर उन्हें संगलों से बांधकर डंडे से पिटाई का धार्मिक दंड दिया। दल का कहना है कि सेवा अधूरी छोड़ने, पॉडकास्ट में दिए गए बयानों और अश्लील फोटो के कारण यह दूसरी पंथक कार्रवाई की गई।

विक्की थॉमस भी माफी मांग चुके
निहंग जसदीप सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले विक्की थॉमस ने महाराष्ट्र से पंजाब पहुंचकर बुड्ढा दल के सामने पेश होकर सार्वजनिक माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी की विवादित सामग्री उनके पास आती है तो उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के बजाय पहले पंथ के वरिष्ठ जत्थेदारों के सामने रखेंगे।
बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने कहा कि तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक होने से कई निहंगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और पूरे पंथ की बदनामी हुई, इसलिए विक्की को संगत के सामने माफी मांगने के लिए कहा गया। जत्थेदार महाकाल सिंह और बाबा शमशेर सिंह ने दावा किया कि जसदीप को सम्मानित किए जाने की तैयारी से नाराज होकर विक्की ने गुस्से में यह सामग्री पोस्ट कर दी थी।
बुड्ढा दल ने माफी स्वीकार करते हुए विक्की को सरबलोह के बर्तनों की सफाई, घोड़ों को पानी पिलाने और उनकी लीद उठाने की धार्मिक सेवा सौंपी।

बुड्ढा दल से अश्लील फोटो वायरल करने को लेकर माफी मांगते निहंग विक्की थॉमस।- फाइल फोटो

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
निहंग विक्की थॉमस को घोड़े की लीद उठाने की सजा, पंजाब आकर बुड्ढा दल से माफी मांगी

पंजाब में निहंग जसदीप की दूसरे निहंग के साथ अश्लील फोटो वायरल करने वाले निहंग विक्की थॉमस ने बुड्ढा दल के सामने पेश होकर माफी मांगी। इसके बाद उन्हें धार्मिक सजा सुनाई। जब भी वह तख्त श्री हजूर साहिब जाएंगे, माता साहिब देवा जी के स्थान पर सरबलोह के बर्तनों की सफाई करेंगे। इसके अलावा पंथ खालसा के जोड़ मेलों में घोड़ों को पानी पिलाने और उनकी लीद उठाने की सेवा भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
