Headlines

Raipur Love Jihad Case | Forced Conversion & Religious Harassment


छत्तीसगढ़ के रायपुर में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ नाम बताकर एक लड़के ने उससे दोस्ती की। लड़के ने करीब 6 महीने तक अपनी धार्मिक पहचान छिपाई और शादी के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

.

युवती का दावा है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, मंदिर जाने और हिंदू त्योहार मनाने से रोका गया। बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।

मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

युवती ने लगाया जबरन धर्म-परिवर्तन का आरोप।

युवती ने लगाया जबरन धर्म-परिवर्तन का आरोप।

युवती बोली- मैं उससे पूछती थी तुम हिंदू हो ना?

दैनिक भास्कर से बातचीत में युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर ‘सोनू’ नाम के युवक से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। प्रेग्नेंट होने पर दोनों ने शादी कर ली। करीब 6 महीने तक दोनों साथ रहे। इस दौरान उसे कभी भी युवक की धार्मिक पहचान पर संदेह नहीं हुआ।

युवती के मुताबिक, वह कई बार उससे पूछती थी, ‘तुम हिंदू हो ना?’ हर बार युवक जवाब देता था, ‘क्यों, मैं हिंदू नहीं लगता क्या?’ इसी भरोसे पर उसने रिश्ता आगे बढ़ाया।

शादी के दिन मौलाना को देखकर हुआ शक

युवती का कहना है कि प्रेग्नेंट होने के बाद युवक ने शादी की बात कही। वह घर छोड़कर उसके साथ रहने चली गई, लेकिन शादी वाले दिन घर में मौलाना को देखकर उसे पहली बार शक हुआ। उसने शादी से इनकार कर दिया। तब युवक ने कहा, ‘हिंदू-मुस्लिम सब एक हैं, तुम अपना धर्म मानना और मैं अपना।’

युवती का दावा है कि शादी के बाद उसे पता चला कि युवक का असली नाम सुफरान है।

मामला सामने आने के बाद 31 जुलाई को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना घेरकर कार्रवाई की मांग की थी।

मामला सामने आने के बाद 31 जुलाई को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना घेरकर कार्रवाई की मांग की थी।

बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने का दबाव बनाने का आरोप

युवती का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद हालात पूरी तरह बदल गए। उस पर आधार कार्ड में नाम बदलवाने, बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

उसने आरोप लगाया कि ससुराल वाले हाथ पर बने टैटू को मिटाने के लिए उसका हाथ जलाते थे और उस पर एसिड से रगड़ते थे। उसे मंदिर जाने और हिंदू त्योहार मनाने से भी रोका जाता था।

बेटे के जन्म वाले दिन फिनाइल पिलाने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि 12 अगस्त 2022 को बेटे के जन्म वाले दिन उसे फिनाइल पिला दी गई। इसके बाद भी उसके साथ लगातार मारपीट होती रही। बाद में पति हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल चला गया।

जेल से छूटने के बाद उसने फिर साथ रहने का दबाव बनाया। इनकार करने पर सोशल मीडिया पर उसके बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें पोस्ट की गईं और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

पंडरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पंडरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

7 जुलाई को दर्ज कराई शिकायत

युवती का कहना है कि उसने 7 जुलाई 2026 को डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब वह अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा के साथ न्याय की मांग कर रही है। पंडरी थाना पुलिस ने कहा कि मामलें में जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी पक्ष ने आरोपों से किया इनकार

आरोपी के घरवालों ने युवती के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि युवती को परिवार ने अपनाया था और उसने अपनी मर्जी से नाम बदलवाया था। परिवार का दावा है कि उस पर किसी तरह के धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया गया।

पुलिस बोली- जांच जारी, दोनों पक्षों के बयान दर्ज

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था: वसीम ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की, नमाज-कलमा पढ़ने दबाव बनाया, मारपीट की

आरोप है कि वसीम अपने बच्चे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था।

आरोप है कि वसीम अपने बच्चे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला ने पति पर मारपीट करने, मुस्लिम रीति-रिवाज से चलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगवाता था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *