Headlines

निकाय-पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर:सीपी जोशी बोले- अभी से झोंक दें पूरी ताकत, वार्ड तक संयोजक नियुक्त करने के निर्देश




झालावाड़ में भाजपा की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। हाड़ौती संभाग के स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनाव प्रभारी तथा सांसद सीपी जोशी ने संगठन को अभी से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। जोशी ने रविवार को बारां और झालावाड़ के विधायकों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय के अनुसार वार्ड स्तर तक संयोजक एवं प्रभारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की सूची शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए। सांसद जोशी ने कार्यालय, प्रचार-प्रसार व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन की व्यवस्थाएं भी शीघ्र निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संगठन को इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि झालावाड़-बारां का संगठन एकजुट होकर आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा, पूर्व सांसद अर्जुन मीणा, विधायक अजीत जैन सहित बारां एवं झालावाड़ जिलों के सह प्रभारी सागर सोनी और गौरव शर्मा भी मौजूद रहे। झालावाड़ जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि बारां जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में विधायक गोविन्द रानीपुरिया, कालूराम मेघवाल, राधेश्याम बैरवा, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, नरेंद्र नागर, रामपाल मेघवाल और आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *