Headlines

कांगड़ा में बरसात से खराब सड़कें सुधरेंगी:फेस्टिवल सीजन से पहले होगी टायरिंग; MLA बोले-बजट न मिलने से पुल का काम रुका




कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले बरसात के कारण खराब हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और टायरिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को दौलतपुर पंचायत के मधाल गांव में बिजली से चलने वाले हैंडपंप का उद्घाटन किया। इस हैंडपंप से गांव के 28 परिवारों को पेयजल सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि बनेर खड्ड पर प्रस्तावित पुल का काम बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण रुका हुआ है। वहीं, चंगर क्षेत्र की पेयजल योजना का टैंक तैयार होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच विधानसभा में उठाने की बात कही। इन सड़कों पर होगी टायरिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *