Headlines

Kinnaur Nashamukt Bharat Abhiyan | PM Modi Virtual Samvad Awareness


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा -विकसित भारत’ अभियान के तहत देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे के विरुद

.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक, परिवार, शिक्षक और युवा की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत (MY Bharat), किन्नौर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के सहयोग से प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का सामूहिक अवलोकन आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, किन्नौर शुभम चंद्रन, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य गौरव रावत, विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए। मेरा युवा भारत, किन्नौर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्ति संभव

जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन ने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को जागरूक करने का संकल्प लेने का आग्रह किया, ताकि यह अभियान एक सशक्त जन-आंदोलन बन सके। उन्होंने बताया कि मेरा युवा भारत, किन्नौर युवाओं को जागरूक, सशक्त और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

विद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का केंद्र

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गौरव रावत ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का केंद्र है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और नशे के प्रति जागरूकता विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि विद्यार्थी स्वयं नशामुक्त रहें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।

प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद के उपरांत, ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और मेरा युवा भारत, किन्नौर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत की शपथ ग्रहण की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *