- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Is Our Identity Built Only On Wealth And Possessions? Without These Four Things, A Good Reputation Cannot Be Built.
हरिद्वार29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मधुर बोलना केवल अच्छी आदत नहीं, बल्कि जीवन को सुखी बनाने की एक कला है। सिर्फ धन से हमारी पहचान नहीं बनती, बल्कि हमारी भाषा, सरलता, विनम्रता जैसे गुणों से अच्छी पहचान बनती है। कठोर शब्द रिश्तों में दूरी पैदा करते हैं, जबकि प्रेम और सम्मान से बोले गए शब्द अपनापन बनाए रखते हैं। जानिए व्यक्तित्व को अच्छा बनाने और सफल जीवन के लिए किन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए…
1. सरलता व्यक्तित्व की ताकत है
सरलता यानी सादगी से रहना कमजोरी नहीं है। सरल व्यक्ति दिखावे से दूर रहता है और हमेशा सहज रहता है। वह दूसरों को प्रभावित करने के लिए स्वयं को बड़ा दिखाने की कोशिश नहीं करता। जीवन में जितनी सरलता आती है, उतना ही मन तनाव और तुलना से दूर होता जाता है।
2. अच्छे स्वभाव का निर्माण करें
अच्छा स्वभाव लगातार अभ्यास से बनाया जाता है। दूसरों की बात ध्यान से सुनना, अपनी गलती होने पर तुरंत स्वीकार करना, जरूरतमंद की सहायता करना और सभी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना अच्छे स्वभाव की पहचान है। व्यक्ति की असली सुंदरता उसके व्यवहार में दिखाई देती है।
3. रिश्तों में धन नहीं, प्रेम जरूरी है
कई लोग मानते हैं कि अधिक धन-संपत्ति ही सफलता की पहचान है। धन जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने का एक साधन मात्र है, लेकिन केवल धन से जीवन सफल नहीं हो जाता। यदि संपत्ति बहुत हो, लेकिन मन अशांत हो और रिश्तों में प्रेम न हो, तो समृद्धि अधूरी रह जाती है। अशांत जीवन सफल नहीं कहा जा सकता।
4. शांत मन सबसे बड़ी संपत्ति है
बाहरी उपलब्धियों प्राप्त करने के साथ ही आंतरिक शांति भी जरूरी है। संतोष, अच्छे रिश्ते, स्वस्थ विचार, विनम्र व्यवहार और शांत मन जीवन की बड़ी संपत्ति हैं। इसलिए लक्ष्य केवल अधिक पाने का नहीं, बल्कि बेहतर बनने का भी होना चाहिए। जब व्यक्ति मृदुभाषी, सरल और अच्छे स्वभाव वाला बनता है, तब उसकी पहचान केवल उसकी संपत्ति से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार से होती है।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए व्यक्ति महान कैसे बनता है?
आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

