Headlines

पूर्ववर्ती छात्रों की स्थगित परीक्षा अब 5-6 अगस्त को होगी:केएसडीएसयू में कुलपति का निरीक्षण, 30 दिसंबर तक सत्र नियमित करने का लक्ष्य




दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्ण जारी हैं। रविवार को कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य 30 दिसंबर 2026 तक सभी लंबित शैक्षणिक सत्रों को नियमित करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 29 औऱ् 30 जुलाई को प्रस्तावित शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के पूर्ववर्ती छात्रों की स्थगित परीक्षाएं अब 5 और 6 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा के बाद तुरंत शुरू होगा मूल्यांकन
प्रशासन के अनुसार वर्तमान परीक्षा कार्यक्रम 3 अगस्त को समाप्त होगा। परीक्षा खत्म होते ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया जाएगा, ताकि समय पर परिणाम प्रकाशित किए जा सकें। 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. निशिकांत ने बताया कि 29 जुलाई से शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। मुख्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग और रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा पूरे बिहार में कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। रविवार को शिक्षाशास्त्र विभाग परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा में शास्त्री तृतीय सेमेस्टर के 130, आचार्य द्वितीय सेमेस्टर के 48 और आचार्य तृतीय सेमेस्टर के 18 परीक्षार्थी शामिल हुए।
सारे काम तय समय पर करने के निर्देश
परीक्षा, मूल्यांकन और परिणाम प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने परीक्षा संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *