![]()
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बैठक की अध्यक्षता सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लड़ानी और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुरेश केसवानी ने की। कार्यक्रम आगरा के ताज होटल में आयोजित किया गया। हर साल 3 हजार लोगों का फ्री हेल्थ चेकअप इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से हर साल 3 हजार से ज्यादा लोगों का फ्री हेल्थ चेकअप कराया जाता है। उनके इस कार्य की सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रशंसा की और छत्तीसगढ़ इकाई की सराहना की। ललित जैसिंघ ने कहा कि संगठन का प्रयास रहता है कि पूरे साल ज्यादा से ज्यादा जनहित के काम किए जाएं और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाए। बैठक में 12 राज्यों के अध्यक्षों ने रखे अपने विचार बैठक में असम, बिहार, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली समेत करीब 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लड़ानी, पूर्व राज्यसभा सदस्य सुरेश केसवानी, राष्ट्रीय महामंत्री गुलाब लदानी, आगरा इकाई के अध्यक्ष महेश मंघनानी और राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र मनवानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link
सिंधी काउंसिल की राष्ट्रीय बैठक में ललित जैसिंघ का सम्मान:हर साल 3 हजार लोगों की निशुल्क जांच, छत्तीसगढ़ इकाई के काम की हुई तारीफ
