Headlines

शाजापुर में करंट लगने से मजदूर की मौत:निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा था, 11 केवी लाइन की चपेट में आया




शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे 18 वर्षीय मजदूर की 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। मृतक की पहचान ग्राम बरनावद निवासी राहुल पिता जगदीश जाटव (18) के रूप में हुई है। करंट लगने से राहुल गंभीर रूप से झुलस गया था। उसके साथी मजदूरों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। साथी मजदूर ने क्या बताया? मृतक के साथी मजदूर अंकित ने बताया कि सभी मजदूर छत पर निर्माण कार्य कर रहे थे। मकान के ऊपर से 11 केवी बिजली लाइन गुजर रही थी। राहुल को लाइन के पास काम न करने और नीचे रहने की सलाह भी दी गई थी। छत पर बारिश का पानी जमा होने के कारण नमी बढ़ गई थी, और इसी दौरान वह बिजली लाइन की चपेट में आ गया। अंकित ने यह भी बताया कि इसी स्थान पर 7 से 8 दिन पहले भी करंट लगने की एक घटना हो चुकी थी। इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। रविवार शाम करीब 6 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *