![]()
जलदाय फेडरेशन इंटक के प्रथम प्रदेशाध्यक्ष और कर्मचारी नेता रहे स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में 245 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब और प्रांतीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) के संयुक्त तत्वावधान में राजापार्क स्थित शिव हरमिलाप भवन में रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा रविवार को आयोजित हुई। आयोजकों ने बताया- कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जलदाय कर्मचारियों, कर्मचारी नेताओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। हर साल किया जाता रक्तदान शिविर का आयोजन संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा की स्मृति में हर साल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य उनके सेवा, संघर्ष और कर्मचारी हितों के लिए किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और राजापार्क पार्षद स्वाति परनामी सहित कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link
इंटक नेता की पुण्यतिथि पर 245 यूनिट ब्लड डोनेट:शिविर में पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब-प्रांतीय नल मजदूर यूनियन के सदस्यों ने लिया हिस्सा
