Headlines

पुलिस पर थाने में वकील से दुर्व्यवहार करने का आरोप:श्रीगंगानगर के सादुलशहर में वकील धरने पर बैठे, SDM ऑफिस पर प्रदर्शन




श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में खैरुवाला बस स्टैंड पर दो युवकों के बीच हुई फायरिंग के मामले में अब सादुलशहर बार संघ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बार संघ का आरोप है कि फायरिंग करने वाले युवकों के परिजनों को थाने लाकर वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले में वकीलों ने मंगलवार को एसडीएम ऑफिस में धरना दिया और प्रदर्शन कर विरोध जताया। सादुलशहर बार संघ के अध्यक्ष सुभाषचंद्र पटीर ने बताया- दिव्यांग और अनुसूचित जनजाति से संबंधित अधिवक्ता दलविन्द्र सिंह सहित अन्य वकील परिजनों को छुड़वाने थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां थानाधिकारी मलकीयत सिंह, शंभुदयाल और पुलिसकर्मी गुरचरण सिंह, बुधराम, रघुवीर ने उनके साथ अपमानजनक, जातिगत दुर्व्यवहार किया। इस घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आज वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया। वकीलों ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन को दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वकीलों ने सरकार के उदासीन रवैये की निंदा करते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पुलिस महानिदेशक जयपुर और जिला पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर महेंद्र सिंह राठौड़, गोपाल सिंह, मोहित चुघ, प्रदीप हुड्डा, राजेन्द्र डाल, लाभ सिंह सोलंकी, बृजलाल चौहान, रामकुमार टाक, संदीप सोखल, लालचंद मेघवाल, किरण बाला, पूनम रानी, दीपक स्वामी, खुशविन्द्र सिंह, संजय गरूआ, कृपाल सिंह सहित बार संघ के अनेक वकील मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *