![]()
प्रवर्तन निदेशालय (ED), चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 21 अगस्त 2026 को पंजाब (चंडीगढ़/मोहाली) और मध्य प्रदेश में स्थित 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह छापेमारी विजय राज कपूरिया, वरिंदर राज, मैसर्स इन्फिमम एंटरप्राइज और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों व संस्थाओं से संबंधित परिसरों पर की गई। मोहाली पुलिस की एफआईआर शुरू हुई जांच ED ने यह जांच पंजाब पुलिस के सोहाना थाना (SAS नगर, मोहाली) में दर्ज प्राथमिकी (FIR) और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र (Charge-sheet) के आधार पर शुरू की थी। पंजाब पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि मोहाली के सेक्टर 108 स्थित एमार (Emaar), प्लॉट नंबर 29 से एक अवैध और फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। पैसे का लेनदेन और शेल कंपनियां पीड़ितों से ठगे गए पैसे को PayPal, Stripe, बैंकिंग चैनलों, बिटकॉइन/क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) और हवाला के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। इसके बाद इन फंड्स को अमेरिका स्थित फर्जी/शेल कंपनियों के खातों में घुमाया जाता था। जांच में यह भी पाया गया कि मैसर्स इन्फिमम एंटरप्राइज LLP के बैंक खाते में कई संदिग्ध विदेशी शेल संस्थाओं से सीधे पैसे प्राप्त हुए थे।
Source link
मोहाली फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी का बड़ा एक्शन:विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी का आरोप,आठ ठिकानों पर छापेमारी, नकदी और बैंक खाते जब्त
