Headlines

पलवल में चरस के साथ युवक गिरफ्तार:CIA ने रंगे हाथों पकड़ा; हाइवे के पास बेच रहा था




पलवल के होडल में सीआईए टीम ने चरस बेचते हुए एक दिव्यांग नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 102 ग्राम चरस बरामद की गई है। मुंडकटी थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना के अनुसार, सीआईए होडल के सहायक उप-निरीक्षक महानंद अपनी टीम के साथ बाबरी मोड़ होडल क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि बंचारी गांव निवासी राजेंद्र नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड के पास चरस बेच रहा है। वह दिव्यांग है और बैसाखी के सहारे चलता है थैली में मिला 102 ग्राम चरस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी राजेंद्र को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काली प्लास्टिक पन्नी में 102 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस नेटवर्क की तलाश कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि वह चरस कहां से लाता था और किसे बेचता था, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। जांच में जिस भी अन्य आरोपी का नाम सामने आएगा, उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *