![]()
दौसा के बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के मालीबास स्थित श्मशान घाट से रविवार शाम ग्रामीणों ने एक कथित तांत्रिक को अस्थियां ले जाते हुए पकड़ा। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, तांत्रिक के पास से अस्थियां मिली थीं। श्मशान घाट से अस्थियां ले जाते हुए पकड़े जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बालाहेड़ी थाना अधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया- अरविंद निवासी अलीगढ़ हाल निवासी भावनगर (गुजरात) को मालीबास श्मशान घाट से ग्रामीणों ने पकड़कर सौंपा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस हिरासत में लिया गया व्यक्ति खुद को गुजरात के किसी आश्रम का निवासी बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उसका एक साथी फरार हो गया है।
Source link
बालाहेड़ी में श्मशान घाट से एक युवक को पकड़ा:ग्रामीणों ने अस्थियां चुराने का आरोप लगाया, पुलिस को सौंपा
