Headlines

सारनी में वन क्षेत्र से मुरम उत्खनन की शिकायत:ट्रैक्टर-JCB से निकाली जा रही थी मुरम, अधिकारियों ने जांच शुरू की




बैतूल के सारनी में शोभापुर खदान के सामने से शोभापुर ग्राम की ओर वन क्षेत्रए अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए पाथाखेड़ा के कंपार्टमेंट नंबर 340 के वन क्षेत्र से जेसीबी की मदद से अवैध रूप से मुरम का उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर दो ट्रैक्टर और एक छोटी जेसीबी से मुरम डालने का काम किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले की जानकारी एक्टिविस्ट एवं सतपुड़ा बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष आदिल खान ने एसडीओ, सारनी को दी। शिकायत के बाद एसडीओ ने पाथाखेड़ा के डिप्टी रेंजर को मौके पर भेजा। हालांकि, डिप्टी रेंजर के पहुंचने से पहले ही जेसीबी और ट्रैक्टर मौके से चले गए। डिप्टी रेंजर की भुमिका संदिग्ध आदिल खान का आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर डिप्टी रेंजर की भूमिका संदिग्ध रही। उनका कहना है कि पहले उन्हें कार्यालय की ओर ले जाया गया और पंचनामा बनाने की बात कही गई। बाद में देरी हुई और दोबारा घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया। इसी दौरान मामले की जानकारी सीसीएफ और उप वन मंडल अधिकारी, सारनी को भी दी गई। इसके बाद रेंजर भी मौके पर पहुंचे। आदिल खान के मुताबिक, रेंजर ने मौके की कार्रवाई को लेकर डिप्टी रेंजर को फटकार लगाई। इसके बाद आनन-फानन में पीओआर दर्ज कर मौके की नाप-जोख की गई। अधिकारियों ने जांच शुरू की विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले में फिलहाल प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वन क्षेत्र से मुरम उत्खनन की पुष्टि और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि वन कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाएगा। वहीं, अवैध उत्खनन में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में शिकायतकर्ता आदिल खान ने वन क्षेत्र में हुए कथित अवैध उत्खनन के साथ ही मौके पर हुई कार्रवाई की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। अब विभागीय जांच में यह स्पष्ट होगा कि वन क्षेत्र से कितनी मात्रा में मुरम निकाली गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *