![]()
पठानकोट में सुबह से तेज बारिश हो रही है। हालांकि, खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। गांधी चौक से निकली प्रभात फेरी में भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 3 और 4 अगस्त को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले इलाकों से बचने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान भारी बारिश के आसार कम हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ में अभी गर्मी का असर चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। बीते 24 घंटों में शहर में केवल ट्रेस (नाममात्र) बारिश दर्ज की गई। पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में बीते दिन की तुलना में औसतन अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला में 35.4 डिग्री, अमृतसर में 35.1 डिग्री और लुधियाना में 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और उमस भरा रहा। हालांकि, नंगल में 22.5 मिमी और बरनाला में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है।
Source link
पठानकोट में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में दो दिन का अलर्ट:तापमान में आएगी गिरावट, 5 अगस्त से राहत के आसार; 36.5°C के साथ बठिंडा सबसे गर्म
