Headlines

Youngest Chess Grandmaster Bodhana & IGNCA Tribal Culture Project


  • Hindi News
  • Career
  • Youngest Chess Grandmaster Bodhana & IGNCA Tribal Culture Project

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

  • 29 सितंबर को भारतीय सशस्त्र बलों का दल भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘KAZIND-2026’ के नौवें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए कजाकिस्तान के ओस्केमेन के लिए रवाना हुआ।
  • ये 60 सदस्यों का एक दल है। इस अभ्यास का मकसद दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत सब-कन्वेंशनल माहौल में आतंकवाद-रोधी संयुक्त ऑपरेशन करने की क्षमता को मजबूत करना है।
  • मंत्रालय के मुताबिक, ये अभ्यास दोनों पक्षों को एक-दूसरे के ऑपरेशनल अनुभव से सीखने और प्रोफेशनल रिलेशन को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए है।
  • दोनों देशों के दल मिलकर आतंकवादी गतिविधियों, रेड, सर्च-एंड-डिस्ट्रॉय मिशन और स्पेशल हेलीबोर्न ऑपरेशन जैसी गतिविधियों के लिए मिलकर ट्रेनिंग करेंगे।
  • भारतीय दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य आर्म्स और सर्विस के सैनिक और भारतीय वायु सेना के जवान शामिल हैं।
  • भारत और कजाकिस्तान के बीच साथ ही, इससे क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सामूहिक सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

'KAZIND-2026' अभ्यास 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

‘KAZIND-2026’ अभ्यास 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

2. जनजातीय मंत्रालय और IGNCA ने MoU किया

  • 29 सितंबर को जनजातीय कार्य मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) ने ट्राइबल कल्चर के प्रचार-प्रसार के लिए एक MoU साइन किया।
  • ये MoU भारत की विविध जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, डॉक्यूमेंटेशन, डिजिटाइजेशन और रिसर्च से जुड़ा है।
  • ये MoU ट्राइबल रिसर्च इकोसिस्टम और जनजातीय शोध संस्थानों के नेटवर्क को IGNCA की एकेडमिक, आर्काइवल, शोध और क्यूरेटोरियल विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगी।
  • इस MoU का मकसद भारत की विविध जनजातीय मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के व्यवस्थित संरक्षण, रिसर्च और प्रचार-प्रसार के लिए एक स्ट्रक्चर तैयार करना है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला

  • 29 सितंबर को भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर चुना गया।
  • साथ ही उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को बेस्ट चेस प्लेयर चुना गया।
  • ओपन और विमेंस नेशनल टीमों को सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा कंबाइंड पॉइंट्स हासिल करने के लिए बेस्ट टीम चुना गया।
  • वहीं, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) को बेस्ट फेडरेशन कैटेगरी में तीसरा स्थान मिला।
  • समरकंद में हुए 46वें चेस ओलिंपियाड के बाद FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में भारतीय चेस का दबदबा रहा।
  • भारत ने लगातार तीसरी बार नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले भारतीय टीम ने 2022 में चेन्नई और 2024 में बुडापेस्ट में हुए चेस ओलिंपियाड में ये ट्रॉफी जीती थी।
  • समरकंद में भारतीय ओपन टीम ने सिल्वर मेडल, जबकि वूमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में कुल 6 इंडिविजुअल मेडल भी अपने नाम किए।

4. बोधना शिवनंदन सबसे कम उम्र की ग्रांड मास्टर बनीं

  • 29 सितंबर को 11 वर्षीय भारतीय मूल की ब्रिटिश शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवनंदन सबसे कम उम्र की वुमेन ग्रांड मास्टर (WGM) बनीं।
  • बोधना शिवनंदन ने 46वां FIDE चेस ओलंपयार्ड समरकंद, उज्बेकिस्तान में अपना तीसरा और अंतिम WGM नॉर्म हासिल किया।
  • बोधना ने रूस की कैटरीना लाग्नो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 12 साल की उम्र में WGM खिताब हासिल किया था।
  • बोधना मूल रूप से तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु की हैं और लंदन में पली-बढ़ी हैं।
  • इसी प्रदर्शन के दौरान बोधना ने अपना दूसरा इंटरनेशनल मास्टर (IM) नॉर्म भी हासिल किया।
  • WGM शतरंज का महिलाओं के को मिलने वाला सर्वोच्च खिताब है, जबकि ग्रांड मास्टर (GM) और (IM) खिताब पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं।
  • FIDE (इंटरनेशनल चेस फेडरेशन) दुनिया में चेस की सर्वोच्च नियामक संस्था है।
  • FIDE की स्थापना 1924 में पेरिस में हुई थी और इसका मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैंड) में स्थित है।
  • भारत के पहले पुरुष ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (1988) थे और भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर एस. विजयलक्ष्मी (2001) थीं।
बोधना ने ओलंपियाड में इंग्लैंड के लिए सभी 11 राउंड टॉप बोर्ड पर खेले और 8 अंक बनाए।

बोधना ने ओलंपियाड में इंग्लैंड के लिए सभी 11 राउंड टॉप बोर्ड पर खेले और 8 अंक बनाए।

मिसलीनियस

5. भारत और UAE अपनी-अपनी करेंसी में बिजनेस शुरू करेंगे

  • भारत और UAE ने अपने देशों की करेंसी यानी इंडियन रुपया और UAE दिरहम (AED) में बिजनेस शुरू करने पर सहमति जताई।
  • भारत और UAE स्थानीय मुद्रा में व्यापार के निपटान, पेमेंट और मैसेजिंग सिस्टम के एकीकरण और सेंट्रल-बैंक डिजिटल करेंसी से जुड़ी पहलों को समय पर लागू करने के लिए ये फैसला लिया है।
  • भारत और UAE के बीच ये सहमति मुंबई में निवेश पर भारत-UAE उच्च-स्तरीय संयुक्त कार्य बल की 14वीं बैठक के दौरान बनी।
  • इसकी सह-अध्यक्षता वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) के मैनेजिंग डायरेक्टर शेख हामिद बिन जायद अल नाहयान ने की।
  • इससे दोनों देशों में इंवेस्टमेंट बढ़ेगा। इसमें ऊर्जा, उद्योग, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, खाद्य सुरक्षा, कृषि में इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम शामिल हैं।
  • भारत और UAE स्थानीय मुद्रा में व्यापार के निपटान, पेमेंट और मैसेजिंग सिस्टम के एकीकरण और सेंट्रल-बैंक डिजिटल करेंसी से जुड़ी पहलों को समय पर लागू करने के लिए ये कदम उठाया है।
  • भारत और UAE के बीच ये सहमति मुंबई में निवेश पर भारत-UAE उच्च-स्तरीय संयुक्त कार्य बल की 14वीं बैठक के दौरान बनी।
  • इसकी सह-अध्यक्षता वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) के मैनेजिंग डायरेक्टर शेख हामिद बिन ज़ायद अल नाहयान ने की।
  • इससे दोनों तरफ से निवेश बढ़ाया जा सकता है, उनमें ऊर्जा, उद्योग, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि में इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम शामिल हैं।
  • दोनों देशों के पेमेंट और फाइनेंशियल मैसेजिंग सिस्टम को जोड़ने की दिशा में काम तेज किया जाएगा।
  • सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) से जुड़ी पहलों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।
  • इसके साथ ही स्थानीय मुद्रा में भुगतान से तीसरी मुद्रा, खासकर अमेरिकी डॉलर, पर निर्भरता और लेनदेन लागत को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • FY 2025-26 में भारत-UAE द्विपक्षीय व्यापार 101.25 अरब डॉलर रहा। दोनों देशों ने 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

6. एमपी की 4 धरोहर UNESCO में शामिल

  • 29 सितंबर को यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में मध्य प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।
  • इनमें बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाएं शामिल हैं।
  • बाग गुफाएं में नौ बौद्ध पाषाण-कृत (रॉक-कट) गुफाओं का एक उल्लेखनीय समूह हैं, जो मुख्य रूप से चौथी से छठी शताब्दी ईस्वी की हैं।
  • इनका सबसे बड़ा महत्व इनमें बचे हुए भित्ति चित्रों (मुरल्स) में है, विशेषकर गुफा संख्या 4 (रंग महल) में, जो शाही दरबारों, जुलूसों, संगीतकारों, नर्तकों और समकालीन सामाजिक जीवन को दर्शाती हैं।
  • ये चित्र अजंता के साथ टेक्निकली जुड़े हुए हैं। बौद्ध भित्ति चित्र परंपरा की एक विशिष्ट क्षेत्रीय अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करते हैं।
  • इसके साथ ही भोपाल के पास रातापानी वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के वनों के भीतर पहाड़ी पर स्थित रातापानी के परिदृश्य के भीतर स्थित गिनौरगढ़ का किला, एक स्वदेशी गोंड किलेबंद राजधानी का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
  • गोंड साम्राज्य के एक प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित ये किला, मजबूत प्राकृतिक सुरक्षा को किलेबंदी की व्यापक प्रणाली, शाही संरचनाओं, जलाशयों, 65 सीढ़ीदार कुओं (बावड़ियों) और चार झीलों के साथ जोड़ता है।
  • इसके साथ ही एमपी के चंबल क्षेत्र के मुरैना जिले में बटेश्वर-पदावली-ककरामठ मंदिर समूह पड़वली और बटेश्वर क्षेत्रो में स्थित है।
  • बटेश्वर, पदावली और ककरामठ मंदिर समूह मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में प्रारंभिक मध्यकालीन नागर मंदिर वास्तुकला के क्षेत्रीय विकास का प्रतिनिधित्व करता है।
  • मुख्य रूप से आठवीं से ग्यारहवीं शताब्दी के इन मंदिरों का ये समूह एक प्रगतिशील वास्तुशिल्प विकास को दर्शाता है।
  • यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में पहले से शामिल 15 प्रमुख स्थलों में साल 2025 के नए नॉमिनेशन के तहत मौर्य मार्गों के साथ अशोक अभिलेख स्थल, चौसठ योगिनी मंदिर, उत्तर भारत के गुप्तकालीन मंदिर और बुंदेलों के महल-किलों का समूह शामिल हैं।
यूनेस्को ने बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाएं शामिल कीं।

यूनेस्को ने बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाएं शामिल कीं।

आज का इतिहास

  • 1687 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने हैदराबाद स्थित गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया था।
  • 1837 में हिंदी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का जन्म हुआ।
  • 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 29 सितंबर:नवजात को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी तमिलनाडु सरकार; वायुसेना का ‘कन्याकुमारी से कारगिल’ साइकिल अभियान शुरू

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *