Headlines

मोहाली में कैंटर से टकराई कार:नवविवाहित दंपती समेत 3 की मौत; जींद से ऊना लौट रहा था परिवार




मोहाली के बजेहड़ी टोल प्लाजा के पास भारतमाला एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक कार आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। घड़ूआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रतियुश जैन, उनकी 26 वर्षीय पत्नी हरसरिता (दोनों निवासी गांव महितपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश) और 65 वर्षीय सुरेश पुत्र वरमानंद (निवासी गांव देहल, जिला ऊना) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह परिवार हरियाणा के जींद में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बजेहड़ी टोल प्लाजा के निकट आगे चल रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ा इससे पीछे आ रही क्रेटा कार के चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार तेज रफ्तार में कैंटर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आगे की सीट पर बैठे प्रतियुश जैन और उनकी पत्नी हरसरिता की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे सुरेश ने भी गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। दंपति की शादी जनवरी 2026 में हुई थी। जानकारी के अनुसार, सुरेश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक उनके संगठनात्मक संबंधों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घड़ूआं थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में अचानक ब्रेक लगने को दुर्घटना का कारण बताया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *