![]()
हरियाणा में 19 दिन से स्ट्राइक पर चल रहे सफाई कर्मियों के साथ पुलिस की झड़पें शुरू हो गई हैं। पुलिस कचरा उठवाने का प्रयास कर रही है और सफाई कर्मी विरोध में है। झज्जर का तो एक वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला सफाई कर्मियों की टोली ने पुलिस वाले को घेर रखा है। एक महिला कह रही है- तू वर्दी में है, कोई आम आदमी होता तो इतनी चप्पल मारती कि याद रखता। पीछे से किसी की आवाज आती है, मार..मार… मुंह पर मार दे चप्पल। इधर, फतेहाबाद में पुलिस लोडर लेकर कचरा उठवाने पहुंची तो काफी संख्या में सफाई कर्मी जोर-जोर से राष्ट्रगान गाने लगे। हालांकि राष्ट्रगान के दौरान ही लेडी पुलिस ने महिला कर्मियों से हाथापाई की और 50 को हिरासत में ले लिया गया। कैथल, यमुनानगर समेत कई जिलों में सफाई कर्मी कचरे के ढेर की पहरेदारी कर रहे हैं। पानीपत में सिटी विधायक प्रमोद विज के दफ्तर के बाहर पुलिस बैठानी पड़ी है। सफाई कर्मियों ने यहां कचरे का ढेर लगाने की चेतावनी दी थी। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के PHOTOS… झज्जर में पुलिस वाले को घेरकर चेताया कैथल में आधी रात को उठवाया कचरा फतेहाबाद में लोडर घेरा, राष्ट्रगान शुरू किया करनाल में कांग्रेस और किसान यूनियन ने दिया समर्थन पानीपत विधायक के ऑफिस पर पुलिस तैनात अब पढ़िए सफाईकर्मी क्या मांग कर रहे… क्यों नहीं मान रहे सफाईकर्मी… 13 मई के समझौते के बाद भी आदेश जारी नहींः कैथल के नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों शिवचरण और विक्की टांक ने कहा कि 8 फरवरी 2026 को सरकार ने आंदोलन के दबाव में पे-रोल कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी किया था। लंबी हड़ताल के बाद 13 मई को हरियाणा भवन में मंत्री विपुल गोयल, CM के प्रधान सचिव आरके खुल्लर और अधिकारियों की संघ के साथ करीब 6 घंटे बैठक हुई थी। इसमें मांगें मानकर 20 जून तक परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक मुख्य मांगों के आदेश जारी नहीं हुए। 13 हजार कर्मी पक्का करने का वादा नहीं निभायाः पदाधिकारियों के मुताबिक, 13 मई के समझौते में राज्य के करीब 13 हजार कच्चे सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया था। उनका आरोप है कि सरकार वादे से पीछे हट रही है और लंबे समय से किसी सफाई, सीवर या फायर कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया। अब भी पक्का करने के मामले पर ही पेंचः 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र के जिमखाना क्लब में करीब 2 घंटे में दो दौर की बातचीत हुई। सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, ULB आयुक्त अशोक मीणा आए। कर्मचारी यूनियन के 10 सदस्यीय कमेटी से बात हुई। 14 में से 13 मांगों पर सहमति बनी, लेकिन कर्मिंयों को पक्का करने की मांग पर कानूनी राय मांगने पर मामला फंस गया।
Source link
सफाई कर्मी बोलीं-वर्दी में न होते तो चप्पलों से मारती:झज्जर में पुलिस वाले से भिड़ीं, फतेहाबाद में राष्ट्रगान गाते अरेस्ट; कचरा उठाने को लेकर झड़पें
