Headlines

पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ की सौगात:संगरूर में मंत्री गोयल का दावा- बाढ़ और नकल पर सख्त कार्रवाई




पंजाब के जल संसाधन मंत्री बीरिंदर कुमार गोयल ने लेहरागागा में अपने विधानसभा क्षेत्र की 40 पंचायतों को लगभग 3 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और यह राशि पंचायतों में छोटे-छोटे विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दी गई है। मंत्री ने बाढ़ से बचाव के इंतजामों पर भी जानकारी दी मंत्री गोयल ने बाढ़ से बचाव के इंतजामों पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की पूरी टीम दिन-रात काम कर रही है और राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पेपर लीक मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। उनके अनुसार हाल की घटना पेपर लीक नहीं, बल्कि नकल का मामला था, जिसमें कार्रवाई करते हुए 15 मिनट के भीतर 21 लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *