![]()
फतेहाबाद सिटी थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर से करीब 31 लाख 50 हजार 400 रुपए मूल्य का 196.19 ग्राम सोना तथा 12,350 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान गुरु नानकपुरा मोहल्ला निवासी छिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस चौकी गुरु नानकपुरा प्रभारी कंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जून को गुरु नानकपुरा मोहल्ला की गली नंबर-1 से भाटिया कॉलोनी निवासी मुख्तयार सिंह उर्फ मुखा को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में सिटी थाना फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 27ए/61/85 के तहत केस दर्ज किया गया था। दोनों मिलकर बेचते थे नशा पूछताछ के दौरान आरोपी मुख्तयार सिंह उर्फ मुखा ने खुलासा किया था कि वह छिंदर सिंह से हेरोइन लेकर आता था तथा दोनों मिलकर नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करते थे। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुख्य सप्लायर छिंदर सिंह को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने के आभूषण तथा नकदी बरामद की। ये जेवर किए गए बरामद एसएचओ सुरेंद्रा ने बताया कि बरामद आभूषणों में 10.48 ग्राम की एक सोने की अंगूठी, 7.07 ग्राम की एक महिला सोने की अंगूठी, 42.08 ग्राम का एक सोने का कंगन, 28.58 ग्राम का एक सोने का लॉकेट, 30.57 ग्राम का एक महिला सोने का लॉकेट, 44.71 ग्राम की एक सोने की चेन तथा सात नग एवं काले मोतियों सहित 23.48 ग्राम का एक महिला सोने का लॉकेट शामिल है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बरामद सोने का कुल वजन 196.19 ग्राम तथा अनुमानित मूल्य 31 लाख 50 हजार 400 रुपए है। इसके अतिरिक्त आरोपी से 12 हजार 350 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थी अथवा इसका संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से है।
Source link
मुख्य हेरोइन सप्लायर से 31.50 लाख का सोना बरामद:पूछताछ में उजागर हुआ था नाम; साथी के साथ मिलकर बेच रहा नशा
