![]()
श्योपुर जिले में अवैध रेत के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। सोमवार को बड़ौदा तहसील के बड़ोदिया घाट पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 1 हजार ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है। कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश और एसडीएम गगन सिंह मीणा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद अवैध रेत के ढेर को जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी में मिलाकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुरेश राठौर, बड़ौदा थाना पुलिस और राजस्व अमला मौजूद रहा। अवैध काम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, ढुलाई और स्टॉक के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध खनन या भंडारण दिखने पर तुरंत जानकारी दें।
Source link
7 लाख की 1 हजार ट्रॉली अवैध रेत नष्ट:श्योपुर में प्रशासन ने अवैध स्टॉक पर कार्रवाई कर मिट्टी में मिलाया
