Headlines

पत्नी पर कमेंट, दोस्त को जिंदा जलाने की कोशिश:विवाद बढ़ा तो युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, पीड़ित ने तालाब में कूदकर बचाई जान




कोरबा में दोस्त की पत्नी पर कमेंट करने से नाराज एक युवक ने अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में पीड़ित युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, आग लगाते समय आरोपी भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, ग्राम बुंदेली निवासी आनंद मंझवार अपने दोस्त संजय कुमार कंवर (निवासी कोरकोमा) के साथ गांव में ही रहने वाले संतराम के घर गया था। वहां से लौटते समय गांव का ही लीला सिंह अगरिया अपने घर के सामने खड़ा मिला। तीनों आपस में बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान लीला सिंह ने आनंद के घरेलू मामले को लेकर टिप्पणी की। जवाब में आनंद ने भी लीला पर पलटवार करते हुए टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ा तो पेट्रोल दोस्त पर डालकर लगा दी आग विवाद बढ़ता देख लीला सिंह गुस्से में अपने घर के अंदर गया और पेट्रोल से भरी बोतल लेकर बाहर आया। आनंद कुछ समझ पाता, उससे पहले ही लीला ने उस पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस चला दी। देखते ही देखते आग ने आनंद को अपनी चपेट में ले लिया। तालाब में छलांग लगा बचाई जान आग से बचने के लिए आनंद ने करीब 100 मीटर दूर स्थित डबरी नुमा तालाब में छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। तालाब से बाहर निकलने के बाद संजय और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में आरोपी का हाथ झुलसा इस घटना में आरोपी लीला सिंह का भी एक हाथ झुलस गया, क्योंकि पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाते समय वह भी आग की चपेट में आ गया था। घटना के दूसरे दिन संजय ने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर आरोपी लीला सिंह को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक उपचार के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *