Headlines

देहरा में पटवारी की सड़क हादसे में मौत:खाई में कार के अंदर मिला शव, रातभर चला सर्च अभियान; फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए




गरली में तैनात राजस्व विभाग के पटवारी प्रदीप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर सड़क से 15 से 20 फुट नीचे खाई में गिरी कार के अंदर मिला। प्रदीप कुमार गांव सेहरी निवासी और बलदेव सिंह के पुत्र थे। सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद प्रदीप कुमार घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनसे संपर्क न होने पर तलाश शुरू की और रक्कड़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर रातभर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर उनकी कार खाई में गिरी हुई मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदीप कुमार को वाहन के भीतर मृत पाया। धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने जताया शोक घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदीप कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *