Headlines

भिंड में सड़कों पर 2 फीट तक पानी भरा:बीते 12 घंटे में लगातार बारिश, 10 से 12 कॉलोनियों में जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी




भिंड जिले में सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी रुक-रुककर जारी रही। करीब 12 घंटे तक हुई तेज और रिमझिम बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। शास्त्री कॉलोनी, पुरानी बस्ती, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, जिला अस्पताल, डॉक्टर लाइन, राजहोली सहित 10 से 12 कॉलोनियों और मोहल्लों में सड़कों पर करीब दो फीट तक पानी भर गया। कई जगह पानी घरों में घुस गया, जबकि सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों में भी पानी भर गया। बीते 24 घंटे में रुक रुककर होती रही तेज बारिश
सोमवार रात करीब दो बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो पूरी रात और मंगलवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका को फोन कर जलभराव की जानकारी दी। लोगों का आरोप है कि कई कर्मचारियों ने फोन रिसीव नहीं किए। उनका कहना है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें खुद ही पानी निकालने के प्रयास करने पड़े। नालों में सफाई न होने से जलभराव
बारिश के बाद नगर पालिका की तैयारियों पर भी सवाल उठे हैं। नागरिकों का कहना है कि समय पर नालों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी तेजी से जमा हो गया। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने और नालों की नियमित सफाई की मांग की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले दो से तीन दिन तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश से किसानों को राहत शहर में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, तिल और धान की फसलें प्रभावित हो रही थीं। मंगलवार की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे किसानों को राहत मिली है। देखें तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *